Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनावी दगंल : इन नेताओं ने किया प्रतिवद्धता पत्र पर हस्ताक्षर

 

chunab
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ मई ।
प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने निर्वाचन आयोग के समक्ष स्थानीय तह के चुनाव सुव्यवस्थापन में सहयोग करने की सामूहिक प्रतिबद्धता जताई है ।

स्थानीय तह के चुनाव की तैयारी, शांति सुरक्षा, आचार संहिता, मतदाता शिक्षा समेत चुनाव की समग्र तैयारी के विषय में आयोग में हुए विचार–विमर्श के बाद प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं ने सामूहिक प्रतिबद्धता पत्र पर हस्ताक्षर किए ।

यह भी पढें   सिक्किम में डा. कायस्थ लिखित पुस्तक विमोचन

मौके पर प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा— “स्थानीय तह का चुनाव समग्र रूप में उत्साहजनक रूप में आगे बढ़ रहा है ।” उन्होंने छोटे समय और राजनीतिक जटिलताओं के बीच आयोग की तैयारी को लेकर धन्यवाद दिया ।

प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधी प्रसाद यादव ने कहा कि पहले चरण का चुनाव होने के बाद तत्काल ही मतगणना करनी होगी ।

प्रतिबद्धता पर प्रधानमंत्री एवं नेकपा माओवादी केंद्र के अध्यक्ष प्रचंड, नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा, नेकपा एमाले के संसदीय दल के उपनेता सुवास चंद्र नेम्वांग, फोरम लोकतांत्रिक के अध्यक्ष एवं उप–प्रधानमंत्री विजय कुमार गच्छदार, नई शक्ति पार्टी के संयोजक डॉ. बाबुराम भट्टराई, राप्रपा के नेता बुद्धिमान तामांग और संघीय समाजवादी फोरम के नेता राजेंद्र श्रेष्ठ ने हस्ताक्षर किए ।

यह भी पढें   व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, एक व्यक्ति की मृत्यु

इससे पूर्व रिपोर्टर्स क्लब में हुए साक्षात्कार में प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. यादव ने कहा कि जेठ ३१ गते को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव की तिथि को आगे पीछे नहीं किया जा सकता क्योंकि अगर ऐसा किया गया तो आयोग चुनाव की तैयारी नहीं कर पाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *