Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपेन्द्र यादव ने पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में तीव्रता लाई

 

upendra-yadav-party-prvesh

सिरहा ३१, वैशाख । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में तीव्रता प्रदान कर दी है | इस विच चुनाव में भाग लेने का आरोप उनपर बड़ी जोड़ सर से लग रहा था वहीं उन्होंने आज दो हजार सक्रिय नेता तथा कार्यकर्ता की समूह को पार्टी में प्रवेश करवाया है । यह बात उनके पार्टी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कही गई है |
विज्ञप्ति अनुसार राष्ट्रिय जनता पार्टी, नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले, माओवादी केन्द्र, राप्रपा और जनता दल लोकतान्त्रिक परित्याग करके फोरम नेपाल की सदस्यता नेताओं ने ली है ।
सिरहा के गोलबजार और वरियापट्टी में आयोजित बृहत् पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में अध्यक्ष यादव ने नवप्रवेशी नेता कार्यकर्ता को टिका लगाकर फूलमाला से स्वागत किया था।
पार्टी प्रवेश में  लालबाबु साह एमाले के जिल्ला नेता सन्तोष साह के नेतृत्व में लगभग एक हजार कार्यकर्ता फोरम नेपाल में प्रवेश कियें हैं ।
एमाले का ही दूसरा चर्चित नेता विजयकुमार महतो की अगुवाई में तीन सय सक्रिय कार्यकर्ता फोरम नेपाल की सदस्यता ली है । प्रवेश कार्यक्रम में खौकियाही गाविस के पूर्व अध्यक्ष बालेश्वर यादव के नेतृत्व में दो सौ लोग पार्टी में प्रवेश किये । इसीतरह पूर्वमन्त्री सञ्जय साह की सासू निर्मला साह भी फोरम नेपाल में प्रवेश की हैं । पूर्व गाविस उपाध्यक्ष बद्री नारायण यादव, जिल्ला नेता सरिता साह भी एमाले परित्याग की हैं ।
मधेशी मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिल्ला अध्यक्ष चन्दर सिंह और जनता दल लोकतान्त्रिक के केन्द्रीय सदस्य रञ्जीत ठाकुर ने भी उपेन्द्र यादव के हात से टिका लगाकर पार्टी प्रवेश कियें हैं |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *