Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन की सीमा पर भारत के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

 

modi
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १४ मई ।
डिब्रूगढ़, प्रेट्र । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी २६ मई को असम में चीन की सीमा के निकट भारत के सबसे बड़े नदी पुल का उद्घाटन करेंगे । यह पुल १० टन युद्धक टैंक का भार सह सकता है।
ब्रह्मापुत्र नदी पर ९.१६ किलोमीटर लंबे धोला–सादिया पुल के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री असम के इस पूर्वी हिस्से से राजग सरकार के तीन साल पूरे होने को लेकर समारोह की शुरुआत करेंगे। पुल को भारत द्वारा चीन की सीमा के पास अपनी रक्षा जरूरतों को मजबूती प्रदान करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। यह पुल मुंबई के बांद्रा(वर्ली सी लिंक से घ.छछ किलोमीटर लंबा है और यह भारत का सबसे बड़ा पुल है।

यह भी पढें   एभरेस्ट बैंक लिमिटेड और नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल के साथ समझौता

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, ’प्रधानमंत्री सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस पुल को द्दट मई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे उत्तर पूर्व में सड़क संपर्क को मजबूती मिलेगी। सेना के अलावा असम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा भी व्यापक रूप से इस पुल का प्रयोग किया जाएगा।’

९५० करोड़ रुपये की परियोजना लागत के साथ इस पुल का निर्माण २०११ में शुरू हुआ था। इसका डिजाइन इस प्रकार से तैयार किया गया है कि इस पर टैंकों की आवाजाही भी हो सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com