Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैठकों में मुख्यमंत्री के बाद पहुंचने के बाद आने वाले मंत्री होंगे प्रतिबंधित

 

yogi
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १४ मई ।

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को नकारात्मक सोच बदलकर सकारात्मक भूमिका में आने की नसीहत दी है। कहा कि अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएं और यह बताएं कि नई सरकार में कितना बड़ा परिवर्तन हुआ है। समय प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशेष जोर दिया। यह तय हुआ कि किसी बैठक में मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद मंत्री जाएंगे तो प्रतिबंधित होंगे। इसी तरह मंत्री के पहुंचने के बाद अगर बैठक में अफसर पहुंचेंगे तो उन्हें रोक दिया जाएगा।
रविवार की शाम लोकभवन में मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विधायकों की लेटलतीफी से खफा योगी ने कहा कि मैं बैठक के लिए लोकभवन में चार बजे आ गया लेकिन, तब तक सिर्फ सवा सौ विधायक ही आए थे। यह प्रवृत्ति बदलनी होगी। यह हिदायत दी कि सोमवार को विधानमंडल का सत्र ११ बजे से शुरू हो रहा है। पौने ११ बजे ही जनप्रतिनिधि पहुंच जाएं। योगी ने जनप्रतिनिधियों की नकारात्मक सोच पर तंज किया। बोले, एक मंडल की समीक्षा बैठक में गया था। एक जनप्रतिनिधि से पूछा कि अब तो सुधार हो रहा है। बोले, कुछ भी सुधार नहीं हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com