Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिश्र में ईसाइयाें पर अात‌ंकी हमला २४ की माैत

 

यसुरा अल शरकावी (काहिरा)।

दक्षिणी मिस्र में अज्ञात बंदूकधारियों ने आज कॉप्टिक ईसाइयों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी कर दी, जिसमें कम से कम 24 व्यक्तियों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। ईसाई समुदाय पर करीब दो महीनों में यह दूसरा बड़ा हमला है। हमला तब हुआ, जब बस काहिरा से 250 किलोमीटर दक्षिण में मिन्या गवर्नोरेट स्थित अंबा सैमुअल मौनेस्ट्री की ओर जा रही थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मजाहिद ने बताया कि हमले में 24 ईसाइयों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। सुरक्षा कर्मी हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। देश में हाल के महीनों में कॉप्टिक ईसाइयों पर कई ऐसे हमले हुए हैं जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों ले ली है।

यह भी पढें   अमेरिकी सरकारी ऋण और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव

टंटा और अलेक्जेंड्रिया में गत नौ अप्रैल को गिरजाघरों को निशाना बनाकर किये गए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 46 व्यक्तियों की मौत हो गई थी     

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com