Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वी सीरिया में अमेरिकी हवाई हमला : 100 नागरिकों की मौत

बेरुत, प्रेट्र/रायटर।

27मई

पूर्वी सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमले में आइएस आतंकियों के रिश्तेदार समेत 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। यह हमला आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के कब्जे वाले इलाके में गुरुवार शाम से किया जा रहा है।

ब्रिटेन की मानवाधिकार निगरानी संस्था सीरियाई ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, हवाई हमला डेर अल-जोर प्रांत के मयादीन शहर में आइएस के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया। इसके एक दिन पहले रक्का में अमेरिकी गठबंधन सेना ने हवाई हमला किया था। इसमें भी 16 लोगों की मौत हो गई थी। निगरानी संस्था के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि मारे गए लोगों में 40 बच्चे भी थे।

इनका परिवार शहर की निगम इमारत में शरण मांग रहा था। रक्का और डेर अल-जोर आइएस का गढ़ है। इसी वजह से गठबंधन सेना इन इलाकों को निशाना बना रही है। शहर के कुछ बाशिंदों ने बताया कि उन्होंने गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे टोही और बमबर्षक विमानों को देखा था। दो इमारतों को मिसाइल से निशाना बनाया गया। इनमें से एक चार मंजिला भवन आइएस आतंकियों का ठिकाना था।तीन शीर्ष आइएस आतंकी ढेरवाशिंगटन, रायटर : पेंटागन ने शुक्रवार को बताया कि इराक और सीरिया में आइएस के तीन बड़े आतंकी गठबंधन के हवाई हमले में मारे गए। सीरिया के मयादीन में 27 और 11 मई को किए गए हवाई हमले में मुस्तफा गुनेस और अबू असीम अल-जजेरी मारा गया। मुस्तफा तुर्की और अबु अल्जीरिया में आइएस का कर्ताधर्ता था, जबकि 18 मई को इराक में अबू खताब अल-रावी मारा गया। वह इराक के अल-कैम इलाके में आइएस का बड़ा आतंकी था।

यह भी पढें   बांग्लादेश में  एक और हिंदू युवक की हत्या

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *