विदाई होतें बक्त प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने कुछ एैसा कहा, जानने के लिए करें क्लिक

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ मई ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा— “अगर नैतिक बल के साथ निश्चित लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ा जाए तो देश की समृद्धि और विकास के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा ।”
प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने संविधान क्रियान्वयन और आर्थिक वृद्धि के क्षेत्र में जो काम किए हैं, वे आने वाले दिनों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं ।
अपने संबोधन में उन्होंने अपनी सरकार के दौरान संविधान की सर्वस्वीकार्यता को बढाने के प्रयास, पड़ोसी देशों के साथ संतुलित संबंध स्थापन लगायत कामों और सफलताओं की चर्चा की ।

