Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक्सट्रा मेरिटल अफेयर-23 साल बाद हिमेश रेशमिया ने लिया तलाक

 

मुंबई. सिंगर हिमेश रेशमिया ने लगभग 23 साल बाद पत्नी कोमल से तलाक ले लिया है। मंगलवार को बोम्बे कोर्ट में हिमेश और कोमल के तलाक को कानूनी रूप से मंजूरी दे दी थी। दिसंबर 2016 में इस कपल ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में डायवोर्स की अर्जी दी थी। जिसके 6 महीने बाद जाकर इस कपल को ऑफिशियली तलाक मिल गया है। बता दें, दोनों काफी टाइम के अलग रह रहे हैं और अलगाव का कारण हिमेश का टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से रहा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर बताया जाता है। हिमेश-कोमल ने डायवोर्स को बताया आपसी डिसीजन…
– डायवोर्स के बीच हिमेश से हुई बातचीत में उन्होंने बताया, “कभी कभी जिंदगी में आपसी रिस्पेक्ट ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाती है और वही रिस्पेक्ट हम अपने रिलेशनशिप को देते हैं। मैं और कोमल आपसी रजामंदी से अलग हुए हैं।”
– “इस डिसीजन से हमारे बीच कोई प्रोब्लम नहीं है और हमारे फैमिली मेंबर्स भी इस डिसीजन की रिस्पेक्ट कर रहे हैं। कोमल हमेशा मेरी फैमिली और मैं हमेशा उनकी फैमिली का हिस्सा रहूंगा।”
– वहीं कोमल का कहना है, “मैं और हिमेश एक दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं और हमने साथ मिलकर ये डिसीजन लिया है। हमारे बीच हमेशा रिस्पेक्ट रहेगी और हम दोनों एक दूसरे की फैमिली का हिस्सा रहेंगे।”
– कोमल ने आगे कहा, “इस तलाक की वजह सोनिया नहीं है। हमारी शादी नहीं चल रही थी इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया। सोनिया हमारी फैमिली मेंबर की तरह है। मेरा बेटी और बाकी फैमिली मेंबर्स उन्हें काफी पसंद करते हैं।”
– बता दें, तलाक के बाद कोमल उसी बिल्डिंग में रह रही हैं जिसमें हिमेश रहते हैं। दोनों का एक बेटा स्वयं है। डायवोर्स के बाद भी दोनों बच्चे के को-पेरेंट्स रहेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *