Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कौन बनेगा करोड़पति9 -नमस्कार, आदाब, शत श्री काल’ बोल कर सारी दुनिया से जुड़ जाने वाले अमिताभ का जादू एक बार फिर से देखने के लिए तैयार हो जाइए

 

मुंबई। अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 9’ सीज़न लेकर जल्द ही छोटे-परदे पर दिखेंगे। गौरतलब है कि यह एक पॉपुलर शो रहा है और माना जाता है कि इस शो ने ही अमिताभ के डूबते करियर को फिर से खड़ा किया। अमिताभ बच्चन के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति9’ होस्ट के रूप में आठवां सीज़न होगा। केबीसी3 को शाह रुख़ ख़ान ने होस्ट किया था।

बड़ा सवाल है कि क्या केबीसी9 बिग बी का इस शो के साथ आख़िरी सीज़न होगा? गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने 2013 में केबीसी के लिए तीन साल का कांट्रेक्ट किया था। उसी साल केबीसी7 फिर अगले साल केबीसी8 प्रसारित किया गया। जबकि, केबीसी9 को 2015 में ही आना था। लेकिन, यह आ रहा है 2017 में। यानी अब अमिताभ बच्चन इस कांट्रेक्ट को आगे बढाते हैं या नहीं यह काफी हद तक केबीसी9 की कामयाबी पर ही निर्भर करने वाला है। बहरहाल, आइये जानते हैं इस सीज़न ऐसी कौन सी 5 बातें ऐसी होंगी जो केबीसी9 को बनाती है पिछले सभी सीज़न से अलग!

छोटा है फॉर्मेट

‘कौन बनेगा करोड़पति 9’ पिछले तमाम सीज़न की तुलना में इस बार सबसे कम अवधि का होगा। जी, हां सूत्रों की माने तो इस बार केबीसी के सिर्फ 30 एपिसोड ही प्रसारित किये जायेंगे। जिनका प्रसारण मध्य अगस्त से लेकर सितंबर तक सोनी टीवी पर किया जाएगा।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed