Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ये है बॉलीवुड -अलका याग्निक से उदित नारायण तक, इन सिंगर्स को अब नहीं मिल रहा काम

 
बॉलीवुड में एक और जहां नए सिंगर्स की एंट्री हो रही है, वहीं कुछ प्लेबैक सिंगर्स काम न मिलने की वजह से इंडस्ट्री से गायब होते जा रहे हैं। अलका याग्निक, उदित नारायण, कुमार शानू सहित ऐसे कई पॉपुलर सिंगर्स हैं, जिन्हें लंबे समय से किसी भी फिल्म में गाने का मौका नहीं मिला है।
अलका याग्निक (51 साल)
अलका की आवाज आजकल कम ही फिल्मों में सुनाई देती है। साल 2016 में उन्होंने ऐसी तीन फिल्में (‘सवाल सात सौ करोड़ का’, ‘चॉक एन डस्टर’, ‘मजाज-ए-गुलामे दिल’) के लिए गाने गाए, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। बता दें कि अलका ने कई हिट गाने गाए हैं। उन्होंने तकरीबन 2,486 गाने गाएं हैं। अलका ने ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम…’ (फिल्म ‘लावारिस’, 1982), ‘तुमसे बढ़कर दुनिया…’ (फिल्म ‘कामचोर’, 1983), ‘वादा रहा सनम…’ (फिल्म ‘खिलाड़ी’, 1993), ‘राह में उनसे मुलाकात हो गई…’ (फिल्म ‘विजयपथ’, 1994), ‘कुछ कुछ होता है…’ (फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’, 1998) सहित कई सुपरहिट गाने गाए हैं।
उदित नारायण (61 साल)
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर में गिने जाने वाले उदित नारायण अब कम ही फिल्मों के लिए गाते हैं। 2016 में उन्होंने दो फिल्मों (जय गंगाजल और अना) के लिए गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने करीब 15,000 गाने गाए हैं। उदित ने ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम..’ (फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’, 1998), ‘मुझे नींद न आए..’ (फिल्म ‘दिल’, 1990), ‘मेरा दिल तेरे लिए धड़कता है..’ (फिल्म ‘आशिकी’, 1990), ‘एक-दूसरे से करते हैं प्यार हम..’ ( फिल्म ‘हम’, 1990), ‘पहला नशा..’ ( फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’, 1992), ‘जादू तेरी नजर..’ (फिल्म ‘डर’, 1992) जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *