Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रमजान के पाक महीने में ईरानी संसद पर आइएस का हमला, 12 की मौत,

 

तेहरान, एएफपी/रायटर।

२५जेठ

आतंकी संगठन आइएस ने शिया बहुल देश ईरान पर पहला बड़ा हमला किया है। बुधवार सुबह आत्मघाती हमलावर बंदूक लेकर देश की संसद और क्रांतिकारी नेता अयातुल्लाह खुमैनी के मकबरे में घुस गए। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। आतंकियों ने लोगों को भी बंधक बना रखा था। पुलिस ने करीब पांच घंटे बाद हमलावरों को मार गिराया। हमले के समय संसद की कार्यवाही जारी थी। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ दुनियाभर के देशों से एकजुट होने का आह्वान किया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, चार बंदूकधारी तेहरान स्थित संसद में घुस गए, जहां उन्होंने एक सुरक्षाकर्मी और एक अन्य शख्स को मार गिराया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी आतंकी महिलाओं की पोशाक पहनकर आगंतुकों के लिए बने प्रवेश द्वार से अंदर घुसे थे। ठीक उसी समय, तीन से चार आतंकी ईरान के क्रांतिकारी नेता अयातुल्लाह रहोल्लाह खुमैनी के मकबरे के परिसर में घुस गए। यहां आतंकियों के हमले में एक माली की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मकबरे पर हमला करने वाले लोगों में एक महिला भी थी, जिसने खुद को उड़ा लिया। संसद कार्यालय की इमारत में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया। पुलिस ने टूटी हुई खिड़कियों से लटके स्टाफों को बाहर निकाला। यहां की सभी मोबाइल सेवा भी बंद कर दी गई थी। हमले के चलते शहर की प्रमुख सड़कों और मेट्रो को बंद कर दिया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com