Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

म्यांमार में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

 

यंगून, एएफपी

२५जेठ

 म्यांमार में सेना का एक विमान बुधवार को लापता होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का मलबा नजदीक में ही समुद्र में पाया गया। विमान में सैनिक और उनके परिजनों समेत 100 से ज्यादा लोग सवार थे। विमान दक्षिणी शहर मीईक से यांगून की उड़ान पर था। म्यांमार के दक्षिणी समुद्र तट के करीब दोपहर 1.35 बजे उससे संपर्क खत्म हो गया था। म्यांमार के अधिकारियों के मुताबिक, एटीसी से विमान का संपर्क खत्म होने के बाद से नौसेना के जहाज और विमान तलाश में जुटे थे। दावेई शहर से करीब 218 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र में विमान के टुकडे़ पाए गए हैं।

यह भी पढें   नेपाल में बाढ़ त्रासदी: चीन ने राहत सामग्री और सुरंग बचाव विशेषज्ञों की टीम भेजी

 सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, विमान में अधिकतर महिलाएं और बच्चे सवार थे। शुरुआत में विमान में सवार लोगों की संख्या को लेकर विरोधाभासी जानकारी मिली थी। बाद में सेना प्रमुख कार्यालय के कमांडर ने बताया कि सैनिक और उनके परिवार समेत 106 यात्री थे। इसके अलावा चालक दल के 14 सदस्य भी उसमें सवार थे। हादसे का शिकार विमान वाई-8एफ-200 चीन निर्मित था।

 म्यांमार सेना सामान्यतया इसे माल ढोने के लिए इस्तेमाल करती है। पश्चिमी देशों के प्रतिबंध लगने के बाद म्यांमार की पूर्व सैनिक जुंता सरकार ने चीन से कई विमान खरीदे थे। हालांकि सेना ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान पिछले साल मार्च में मिला था। विमान ने 809 घंटे की उड़ान भरी थी।

यह भी पढें   नेपाल ने भारत, चीन और अमेरिका से क्यों मांगा ‘क्लाइमेट मुआवजा’ ? क्या यह सचमुच कानूनी हक है ?

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com