Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छतिपुर्तीका मुद्दा खेप रहे बाकें जिल्ला मे गठबन्धनके चार लोग गिरफ्तार

 

हिमालीनि डेस्क, काठमाण्डू ।
स्वतन्त्र मधेश अभियान मे देश विरुद्ध अपराध का मुद्दा झेलरहे बाकें जिल्ला निवासी ईरफान शेष,राम मनाेहर यादव,हरपाल सिहं सिख और प्रदिप गडरया को विनाकारण बाकें जिल्लाका पुलिस प्रशासन ने अलग अलग स्थान से गिरफतार किया है।
बिती अगहण दस गते स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन द्धारा रगंभेद दिवस कार्यक्रम किया गया था,उसी कार्यक्रम से बाकें जिल्ला में १६ व्यक्तियों को गिरफतार कर बाकें जिल्ला के ऐस पी टेक प्रसाद राई ने निर्मम मारपीट करवाया था। चलफीर समेत करने में दिक्कत होनेपर अब्दुल खानं, ईरफान शेष,राम मनाेहर यादव और हरपाल सिहं को पलेन से उपचार कराने के लिए काठमाडाैं ले गया था।तराई मानवअधिकार रक्षक संजाल के सहयाेग मे एस पी राई सहित चार लोगों पर छतिपुर्ती सम्बन्धि मुद्दा जिल्ला अदालत बाकेंमा दायर कराया था, प्रशासन के तर्फ से बार-बार मुद्दा फिर्ता के लिए दबाव आनेपर भी मुद्दा से हम पिछे ना हटकर कोई समझाैता ना करने पर बादमें गुस्से से तिनों आदमी को गिरफ्तार किया है। गिरफतार हुए प्रदिप गडरया हमारे तर्फ से साक्षी/ गवाही था।उस मुद्दाका पेशी ईसी अषाड की सात गते है।
बिना किसी कसुर के सर्वसाधारण को गिरफ्तार कर अन्यायका सिमा बाकें प्रहरी प्रशासन ने पार कर दिया है।कहाँ गया आवत-जावत करने की स्वतन्त्रता,स्वतन्त्र पूर्वक रहपाने की संवैधानिक अधिकार। ऐसे अन्याय,अत्याचार के खिलाफ अावाज उठा देने के लिए सम्पुर्ण मानवअधिकार कर्मी,नागरिक समाज,वकिल,पत्रकार लगायत अधिकारकर्मी से अनुराेध है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *