Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा तेल टैंकर में अाग लगने से १४९ लाेगाें की माैत

 

लाहाेर २६ जून

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक तेल टैंकर के पलटने से रविवार को बड़ा हादसा हो गया। इसमें 149 लोग जिंदा जल गए और 117 से अधिक घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह हादसा उस समय हुआ, जब लोग टैंकर से रिस रहे पेट्रोल को भर रहे थे। इसी समय किसी ने सिगरेट जलाई जिससे टैंकर में आग लग गई और तेज धमाका हो गया। छह कारें और 12 बाइक भी जलकर खाक हो गई।

यह भी पढें   नेपाली जनता के साथ खड़े हैं – एन्थोनी अल्बानीज

यह दिल दहला देने वाली घटना रविवार तड़के लाहौर से 400 किमी दूर बहावलपुर जिले के अहमदपुर शर्किया इलाके में हाईवे पर हुई। कराची से लाहौर जाते समय टायर फटने की वजह से टैंकर पलट गया। इसके बाद बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और टैंकर से रिस रहे तेल को साथ लाए जार और बोतलों में भरने लगे। तभी सिगरेट से तेल में आग लग गई और फिर तेज धमाका हो गया। हादसे के कुछ देर बाद ही मौके पर अग्निशमन विभाग की कई गाडि़यां पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटनास्थल से सभी शव निकाल लिए गए हैं।

यह भी पढें   एशियन गेम्स: बारिश के कारण नेपाल-जापान मैच रद्द, नेपाल ग्रुप विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुँचा

पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को पकड़ लिया है। बचाव अधिकारियों ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल और बहावल विक्टोरिया अस्पताल में भेजा गया है। हादसे की खबर मिलने पर सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी सक्रिय हो गए और उन्होंने सेना को स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव अभियान में सहयोग करने का आदेश दिया। प्रांतीय सरकार ने बताया कि तीन हेलीकॉप्टरों से गंभीर रूप से झुलसे लोगों को मुल्तान के सैन्य अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस काम के लिए मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अपना हेलीकॉप्टर भेजा है। ईद के मौके पर हुई इस दुखद घटना पर राष्ट्रपति मनमून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढें   नेपाल और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com