विवादों के बीच बिराटनगर में मतगणना शुरु
१५ असार, बिराटनगर ।
बिराटनगर महानगरपालिका में विवाद के बीच साढे चार बजे से मतगणना शुरु हुई है । ।
वडा नम्बर १ के दो मतपेटी को खोलकर मतगणना शुरु हुई जिसमें जानकारी के अनुसार १४२४ मत हैं ।
अपरान्ह ४ बजे के बाद मतगणना शुरु करने वाले कर्मचारी के द्वारा सिल तोडने पर संघीय समाजवादी फोरम के उम्मदीवार ने आपत्ति जताई ।
फोरम के नेताओं का कहना था कि बिना मुचुलका दिखाए सिल नहीं तोडा जा सकता । इसमें अन्य दलों ने भी अपना समर्थन दिया । विवाद को सुलझाकर अन्ततः मतगणना शुरु हो चुकी है ।


