Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में विराट धर्मसभा का आयोजन, हिन्दू राष्ट्र बनाने की उठाया मांग

 

हिमालानी प्रतिनिधि , बिराटनगरहिन्दू अधिराज्य स्थापना समिति के बैनर तले शनिवार को  बिराटनगर के हाटखोला मैदान में  विराट धर्मसभा का आयोजन आनन्द जी महाराज के अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने  92 प्रतिशत हिन्दू बास करने बाला शांतिप्रिय राष्ट  को          धर्मनिरपेक्ष  बनाने पर चिंता जाहिर करते हुए नेपाल के शीर्ष नेतृत्व के क्रियाकलाप पर प्रश्न चिन्ह उठाया । वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म सभी को जोड़रने का काम करता है तोड़ने का नही । कहा हम आर्य है , हमारा     गौरवशाली इतिहास है । बैदिक भूमि , ऋषि मुनियों का तपोभूमि , विश्व मे एक मात्र हिन्दू राष्ट का गौरव प्राप्त राष्ट को अगर  पुनः हिन्दुराष्ट्र घोषित नही किये जाने पर धर्म युद्ध करने की चेतावनी दिया । कहा वेद को भी समाप्त करने की साजिश किया जा रहा है । वक्ताओं ने कहा अगर हमारी मांग पूरा नही की जाती है तो अहिंसात्मक आंदोलन हिंसात्मक होने पर विवश  होगा । कार्यक्रम का संचालन पूजा महत कर रही थी । इस मौके पर प्रमुख वक्ता व मुख्य अतिथि  डम्बर बहादुर कार्की ,  बिशेष अतिथि ओम बाबा , इंद्रेश्वर सिद्ध साधक तांत्रिक, विशिष्ट अतिथि व वक्ता कृष्ण गुरागाई , संयोजक व वक्ता राम भंडारी , सहसंयोजक संतोष सरकार ,  टेक बहादुर पोखरेल , लाल बाबू पासवान , कोषाध्यक्ष  प्रकाश पौडेल , महासचिव  राजेश कुमार भगत , शत्रुधन सिंह , योगमाया माला  ने अपने अपने विचार प्रगट किया  । इस मौके पर समाजसेवी पवन सुराना , कुर्वान मियां ,  अर्जुन कुमार क्षेत्री , पवन कुमार यादव , शंकर साह के अलावा सैकड़ो सनातन धर्म प्रेमी  मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed