आज से शुरु हो रहा है एसईई, ४ लाख ७५ हजार विद्यार्थी सहभागी !
काठमांडू, २४ मार्च । इस साल के लिए तय माध्यमिक शिक्षा (एसईई) परीक्षा आज से शुरु होने जा रहा है । संघीय संरचना अनुसार पहली बार एसईई परीक्षा होने जा रहा है । सुबह ८ बजे से यह परीक्षा शुरु हो चुकी है । आज प्रथम दिन अंग्रेजी विषय का परीक्षा है । परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय के अनुसार इस साल ४ लाख ७५ हजार ३ विद्यार्थी परीक्षा में शामील हो रहे हैं ।
परीक्षा आगामी चैत्र २१ गते समाप्त हो जाएगी । परीक्षा में नियमित ग्रेडवृद्धि और प्राविधिक परीक्षार्थी सहभागी हैं । परीक्षार्थियों में से २ लाख ३६ हजार ४४५ छात्र और २ लाख ३८ हजार ५५८ विद्यार्थी छात्रा हैं । सबसे अधिक विद्यार्थी प्रदेश नं. ३ से हैं, जहां से १ लाख ६०२ विद्यार्थी सहभागी हैं । इसीतरह सबसे कम कर्णाली प्रदेश से ३५ हजार ६४२ विद्यार्थी परीक्षा में सहभागी हैं । परीक्षा के लिए देशभर १९६९ परीक्षा केन्द्र निर्धारण की गई है ।

