Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इराक से आइएस का अंत

 

३० जून

इराक ने गुरुवार को घोषणा की है कि हो गया है। तीन साल से आइएस की कैद में रहे इराक को आखिरकार आजादी मिल ही गई। अरब के स्काई न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक इराक के रक्षा मंत्री ने मोसुल में आइएस के अंत की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि इराक में दाएश की मौजूदगी का अंत अब हमेशा के लिए हो चुका है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि आतंकी संगठन के लिए आत्मसमर्पण का भी विकल्प नहीं बचा है।

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनु महावर आज नेपाल दौरे पर

रिपोर्ट के मुताबिक आइएस का इराक में पूरा तरह से अंत हो चुका है। आतंकी संगठन के सिर्फ पांच सदस्य अभी भी लड़ाई जारी रखे हुए हैं।

इससे पहले इराक की सेना ने दावा किया था कि मोसुल की महान मस्जिद अल-नूरी पर भी इराकी फौज ने कब्जा कर लिया है। ये वही मस्जिद है जिसमें अबु बकर अल-बगदादी को आइएस का खलीफा चुना गया था।

इसके साथ ही ये भी दावा किया गया है कि इस लड़ाई की वजह से मोसुल से लगभग 3 लाख 50 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *