Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दवाब के बीच पाक ने लगाया हाफिज सईद अाैर तहरीके अाजादी पर प्रतिबंध

 
१जुलाई
पाकिस्तान ने जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद के नए संगठन तहरीक-ए-आजादी जम्मू और कश्मीर (टीएजेके) पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान ने यह कदम आतंक के खिलाफ लड़ने व उसकी फंडिंग रोकने के लिए खुद पर पड़ रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच उठाया है।

टीएजेके को जमात-उद-दावा के संगठन के रूप में उस समय प्रसिद्धि मिली जब उसने 5 फरवरी को ‘कश्मीर दिवस’ के अवसर पर कश्मीर की आजादी के संबंध में रैली की। साथ ही देशभर में बैनर व झंडे लगाए।

यह भी पढें   हिन्दू जीवन-दर्शन : प्रकृति की पूजा नहीं, उसकी रक्षा भी हमारा धर्म है : बिमल सरार्फ

इससे एक दिन पहले ही लाहौर में हाफिज सईद को 90 दिन के लिए ‘घर में नजरबंद’ किया गया था। नजरबंद होने से पहले सईद ने इस बात के संकेत दिए थे कि वह ‘कश्मीर की आजादी में तेजी’ के लिए टीएजेके की शुुरुआत कर सकता है। जमात-उद-दावा को टीएजेके के रूप में ब्रांडिंग करना दर्शाता है कि हाफिज सईद को सरकार की योजना की जानकारी पहले ही मिल गई थी।

यह भी पढें   दशहरा के अवसर पर सस्ता बाजार शुरू

पाकिस्तान की नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार स्पेन में फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स की बैठक के 15 दिन पहले 8 जून को जमात-उद-दावा के फ्रंट को ‘गैरकानूनी करार दिए गए संगठनों’ की सूची में शामिल किया था। ‘

द नेशंस’ की रिपोर्ट के अनुसार जमात-उद-दावा ने अपने संगठन पर प्रतिबंध लगने के बाद इस पर चर्चा करने के लिए सोमवार को बैठक बुलाई है। प्रतिबंधित संगठनों की सूची में जैश-ए-मोहम्मद, अल-कायदा, तहरीक-ए-तालिबान और जमात-उद-दावा की सैन्य शाखा लश्कर-ए-ताइबा समेत 64 संगठन शामिल हैं।

यह भी पढें   श्रीलंका के लिए प्रस्तावित राजदूत मंचला झा ने चार रणनीतिक योजनाओं का किया सार्वजनिक

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com