Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब तक का रुझान : काँग्रेस एमाले में टक्कर

 

१६ असार,काठमाडौं ।


दूसरे चरण में ३५ जिला के ३४४ स्थानीय तह में हुए निर्वाचन के मतगणना में काँग्रेस और एमाले के बीच कडी टक्कर दिख रही है । माओवादी तीसरे स्थान पर है और पहले चरण से बेहतर नतीजा लाने में प्रयासरत है । अब तक के परिणाम में एमाले अग्रता लिए हुए है ।

एमाले बाजुरा के पाण्डवगुफा और बझाङ के मस्टा गाँवपालिका में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित बर्चश्व कायम किए हुए है ।

यह भी पढें   अब तक १८७ पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, ४२० पर्यटक सम्पर्क से बाहर

नेपाली कांग्रेस बझाङ के काँडा गाँवपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जीत चुका है वहीं माओवादी केन्द्र सोलुुखुम्बु के लिखु पिके गाँवपालिका में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित बहुमत से जीत चुका है ।

३३४ मध्ये अधिकांश स्थानीय तह में मतगणना में एमाले और कांग्रेस के बीच टक्कर जारी है । रुझान के हिसाब से प्रदेश नम्बर १ में एमाले को अग्रता है ।

प्रदेश नम्बर ५ में त्रिपक्षीय प्रतिस्पर्धा ह्र, प्रदेश नम्बर ७ में कांग्रेस और एमाले के बीच टककर है । प्रदेश ७ के कैलाली में फोरम लोकतान्त्रिक और माओवादी कांग्रेस एमाले को टक्कर दे रहा है ।
संघीय समाजवादी फोरम, फोरम लोकतान्त्रिक, राप्रपा और राजपा समर्थित स्वतन्त्र उम्मेदवार भी विभिन्न जगहों पर अग्रता लिए हुए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com