Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा को किनारा किया तो सीके राउत का आना निश्चित : शेखर कोइराला

 

 

नेपाली काँग्रेस के नेता शेखर कोइराला ने सपष्ट रूपसे कहा है कि रॉजपा नेपाल को चुनाव से अलग रखना देश के हित मे नही है । उन्होंने यह भी कहा कि यह बात अलग है कि अभी के चुनाव में हम 75% से  भी ज्यादा मत ला सकते हैं ।  लेकिन भविष्य में मधेश पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा । इसलिए हमें राजपा को साथ मे लेकर ही चलना चाहिये । उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांग नही मानना है तो सरकार बनाने की लिये 3 बूंदे समझौता क्यों किये ? उन्होंने यह स्पष्ट कहा कि अगर राजपा को किनारा करने की कोशिस हुई तो अभी तो नही 4, 5 वर्ष में सीके राउत जैसा व्यक्ति हावी हो सकते है और देश मुश्किल में पर सकता। है । गम्भीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर संविधान संशोधन तो एमाले भी कह रहा है तो क्यों नही हो रहा है । सरकार को वार्ता तरफ कदम बढ़ाना चाहिये रॉजपा को दूर रखने की कोशिस नही होनी चाहये ।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं गिरफ्तार

एक अलग प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि बीपी कोईराला किसी पार्टी के नही अब वे देश की सम्पति है । बीपी ने देश को एक विचार दिया है । शेखर कोइराला ने यह भी कहा कि पार्टी की व्यवस्थापन की कमजोरी के कारण ही हमारी हार हो रही है । पार्टी ने राम्रो के बदला हाम्रो या मेरो के सिद्धांत पर काम किया है । जितने वाले लोगों को टिकट नही देकर हारने वाले व्यक्ति को टिकट दिया है जिसके कारण पार्टी को पराजय देखना पड़रहा है । उन्होंने नेतृत्व पर असरोप लगाते हुए कहा कि व्यवस्थापन की कमी से ही अभी तक मन्त्रिमण्डल पूरा नही हो सका है । कोइराला अपने गृह नगर विराटनगर में हैं जहां से उनकी पार्टी के उम्मीदवार अब तक बढ़त बनाये हुए हैं । वे आज सुबह हेडलाइन में बोल रहे थें ।

यह भी पढें   जनकवि दुर्गालाल श्रेष्ठ की स्मृति में ‘अक्षर यात्रा दशक आठ’ समारोह का आयोजन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com