स्थानीय विकास मंत्रालयद्वारा ६६८ जनप्रतिनिधियों दिया जाएगा अधिकार सम्बन्धी तालिम
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ जुलाई ।
दूसरे चरण के स्थानीय चुनाव का पूरा परिणाम आ जाने के तुरंत बाद यानी आने वाले सावन के दूसरे हफ्ते में नवनिर्वाचित प्रमुख–उप–प्रमुखों को संघीय मामला तथा स्थानीय विकास मंत्रालय विकास संबंधी अभिमुखी तालीम देने की तैयारी में है ।
प्रदेश नंबर १, ५ और ७ अंतर्गत महानगर से गाँवपालिका तक के ३३४ स्थानीय तहों के ६६८ जनप्रतिनिधियों को तालीम में शामिल किया जाएगा और संघीय संरचना अनुसार स्थानीय तह के अधिकार के बारे में जानकारी कराई जाएगी ।


