सीमा पर नेपाली करेंसी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया
रक्सौल 16 जुलाई //
पूर्वी चंपारण में रक्सौल के निकट भारत-नेपाल के बेलदरवा मठ आदापुर बाॅर्डर पर एसएसबी जवानों ने तस्करी के 3 लाख 19 हजार मूल्य की नेपाली करेंसी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी देते हुए पंटोका हेडक्वाटर में पदस्थापित एसएसबी 47 वीं बटालियन के कमांडेंट सोनम छिरिंग ने बताया कि छापेमारी के दौरान संदिग्ध रूप में बाइक से बाॅर्डर क्राॅस कर रहे दो लोगों को रोकाकर तलाशी ली गयी।
तलाशी में उपरोक्त नेपाली करेंसी व बाइक बरामद की गई। तस्कर बाॅर्डर पार करने का प्रयास कर रहे थे। कमांडेंट छिरिंग ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अब्दुल सलाम, मूर्तिलाल साह व मुमताज मियां पुरनईया, कलैया नेपाल निवासी बताये जाते हैं। बरामद करेंसी में 1500 आईसी(भारतीय रुपये) शामिल हैं। बरामद रुपये व गिरफ्तार तस्करों को मोतिहारी कस्टम को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिये सौंप दिया गया है।


