रक्सौल गोली कांड : स्कूल एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
रक्सौल 16 जुलाई,// प्राइवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेसर एसोसिएशन के अह्वान पर कैंब्रिज पब्लिक स्कूल गोलीकांड मामले के विरोध में जिले के मान्यता प्राप्त सीबीएसई स्कूल बंद रहा। एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अनुपम कुमार से मुलाकात कर गोलीकांड में पुलिस की निष्क्रयता पर चर्चा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। आए दिन प्राइवेट स्कूलों के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए समुचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैय्या कराने की मांग की गयी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एमएस मेमोरियल सकेण्ड्री स्कूल के चेयरमैन डा. सीबी सिंह ने की। मौके पर उपाध्यक्ष बसंत जायसवाल, सचिव एसएन सिंह, देवस्थलीय विद्यापीठ के राजीव कुमार चौधरी, संत जेवियर्स स्कूल के विनय कुमार, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के प्रजीत सिंह, जीवन पब्लिक स्कूल के निदेशक जीवन श्रीवास्तव, सीएमजे इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन के डा. आरके सिंह, विद्यापति पब्लिक स्कूल के चन्दन कुमार आदि मौजूद थे। रक्सौल । शहर के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल गेट पर की गयी गोलीबारी की घटना के करीब दो सप्ताह हो गये हैं।लेकिन अबतक रक्सौल पुलिस द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसके विरोध में रक्सौल के सभी प्राईवेट स्कूल शनिवार को बंद रहे ।संघ के अनुमंडल सचिव डा.सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जबतक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तबतक आन्दोलन जारी रहेगा । मौके पर एचएम देवेश कुमार पाण्डे,शिक्षक मनोज कुमार, अजय कुमार,प्रकाश गिरि आदि थे। विशम्भर यादव, रविन्द्र मिश्र आदि मौजूद थे।


