Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्यायाधीश गोपालप्रसाद पराजुली ने ली पद तथा गोपनीयता की शपथ

 

काठमाडौं २ गते सावन


नवनियुक्त प्रधानन्यायाधीश गोपालप्रसाद पराजुली ने पद तथा गोपनीयता की शपथ ली ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने नवनियुक्त प्रधानन्यायाधीश पराजुली को सोमबार राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह के बीच पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
शपथग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन, प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा, सभामुख ओनसरी घर्ती, संवैधानिक अंग के प्रमुख, सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश एवं विशिष्ट व्यक्तियों की सहभागिता थी ।
संसदीय सुनुवाई विशेष समिति द्वारा प्रधानन्यायाधीश में सिफारिस पराजुली के नाम का अनुमोदन के पश्चात् उन्हें रविवार राष्ट्रपति भण्डारी ने प्रधानन्यायाधिश पद में नियुक्त किया था ।
नवनियुक्त प्रधानन्यायाधीश पराजुली ने संसदीय सुनुवाई विशेष समिति के बैठक में न्यायालय को पद्धति संगत ढंग से आगे बढाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी ।
सुशीला कार्की द्वारा पद से राजीनामा देने के बाद सर्वोच्च अदालत के वरिष्ठ न्यायाधीश पराजुली को कायममुकायम प्रधानन्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई थी ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संबंधों को नई गति देने पर सहमति, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से की मुलाकात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com