तीसरे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारी की तिथि जारी
५ सावन, काठमाडौं ।
प्रदेश नम्बर २ में होने वाले स्थानीय तह के चुनाव के लिए भाद्र २१ गते उम्मीदवारी दी जाएगी ।
असोज २ गते होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने गुरुवार निर्वाचन कार्यक्रम सार्वजनिक किया है । जिसके अनुसार भाद्र २१ गते सुबह से शाम ५ बजे तक उम्मीदवारी दी जा सकती है ।
२३ गते उम्मेदवारी वापस लेने की तिथि बताई गई है । उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी दिया जाएगा ।
प्रदेश नम्बर २ के लिए ८ जिला के १२७ स्थानीय तह में जनप्रतिनिधि चयन के लिए असोज २ गते मतदान होगा ।


