Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड की इन 5 अभिनेत्रियों ने बाप और बेटे दोनों के साथ किया रोमांस

 

मुंबई। बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेस रही हैं जिन्होंने एक्टर बाप और एक्टर बेटे दोनों के साथ काम किया है। इस रिपोर्ट में आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने बाप और बेटे दोनों के साथ न सिर्फ फ़िल्मों में काम किया बल्कि बड़े परदे पर रोमांस भी किया है। आइये देखते हैं…



सबसे पहले बात करते हैं श्री देवी से। श्री देवी इनदिनों अपनी फ़िल्म ‘मॉम’ को लेकर ख़बरों में हैं। श्री देवी भी बड़े परदे पर बाप और बेटे दोनों के साथ ही रोमांस कर चुकी हैं। अभिनेता सनी देओल के साथ श्री देवी ने चालबाज़, निगाहें समेत आधा दर्जन से ज़्यादा फ़िल्में की हैं और कई फ़िल्मों में उनके साथ रोमांटिक जोड़ी भी बनायीं है। जबकि श्री देवी धर्मेन्द्र के साथ भी ‘नाका बंदी’ जैसी फ़िल्मों में उनकी लीडिंग लेडी बन कर बड़े परदे पर रोमांस करती नज़र आयीं हैं।

एक्ट्रेस अमृता सिंह, जिनकी स्टार डॉटर सारा अली ख़ान आज कल सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं ने अपना डेब्यू 1983 में सनी देओल के साथ ‘बेताबी’ में किया। इस फ़िल्म के 6 साल बाद अमृता धर्मेन्द्र के साथ फ़िल्म ‘सच्चाई की ताक़त’ में उनकी वाइफ़ की भूमिका में नज़र आयीं।

हेमा मालिनी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हेमा ने अपनी डेब्यू फ़िल्म ‘सपनों का सौदागर’ (1968) में ही राजकपूर के साथ रोमांस कर लिया था। बाद में हेमा राज कपूर के बेटे रंधीर कपूर के साथ भी 1974 में आई फ़िल्म ‘हाथ का सफाई’ में रोमांस करती नज़र आयीं।

डिंपल कपाड़िया भी एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं जो विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना इन दोनों बाप-बेटे की जोड़ी के साथ अलग-अलग फ़िल्मों में रोमांस कर चुकी हैं। एक तरफ डिंपल मुकुल आनंद की फ़िल्म ‘इंसाफ’ में विनोद खन्ना के साथ तो वहीं ‘दिल चाहता है’ में अक्षय खन्ना के साथ नज़र आयीं हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *