Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रोजाना टमाटर खाने से मर्दों को हो सकता है ये फायदा!

 

नई दिल्ली: क्या आपको भी टमाटर खाना पसंद है? अगर हां, तो हम बता दें कि आपका ये मनपसंद फूड आपके लिए बहुत ही लाभदायक है, खासतौर पर पुरुषों के लिए. हाल में ही आई रिसर्च के मुताबिक, जो पुरुष रोजाना टमाटर खाते हैं उनमें आधे से ज्यादा स्किन कैंसर ट्यूमर का खतरा कम हो जाता है.

स्टडी में रिसर्चर ने बताया कि कैसे न्यूट्रि‍शनल इंटरवेंशन स्किन कैंसर के खतरे में बदलाव ला सकता है. रिसर्च के दौरान पुरुषों को खाने में रोजाना 35 हफ्तों तक टोटल खाने का 10% टमाटर पाउडर खिलाया गया और फिर धूप में छोड़ दिया. रिसर्च में देखा गया कि टमाटर ना खाने वालों की तुलना में लगभग 50% में स्किन कैंसर का रिस्क कम था.

यह भी पढें   शतक रक्तदाता पवन जायसवालद्वारा १ सौ १०वीं बार रक्तदान

यू.एस की ओहिओ स्टेट यूनिवर्सिटी जेसिका कोपरस्टोन का कहना है कि टमाटर और कैंसर का ताल-मेल ऐसा है कि टमाटर को रंग देने वाले एलीमेंट्स डायटरी कैरोटिनॉयड्स स्किन को अल्ट्रावॉयलेट (UV) रेज़ से बचाते हैं.

इससे पहले टमाटर पर आई रिसर्च के मुताबिक, टमाटर पेस्ट खाने से सनबर्न कम होता है क्योंकि उसमें कैरोटिनॉयड्स पाए जाते है जो इंसानों की स्किन में जमा हो जाते है जिससे अल्ट्रावॉयलेट लाइट्स से प्रोटेक्शन मिलता है.

यह भी पढें   शतक रक्तदाता पवन जायसवालद्वारा १ सौ १०वीं बार रक्तदान

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन, प्राइमरी कैरोटिनॉयड्स है जो सबसे ज्यादा लाभदायक एंटीऑक्सीडेंट है लेकिन पूरा टमाटर लाइकोपीन के मुकाबले अल्ट्रावॉयलेट से हुई लाली से बचाने के लिए ज्यादा सफल है.

कॉपरस्टोन लाइकोपीन के अलावा अब शोधकर्ता टमाटर के कम्पा उड्स पर खोज कर रहे हैं जिससे हेल्थ के लिए और फायदे निकाले जा सके.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. Himalini.com इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com