Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिस विश्वकर्मा इन्टरनेशनल कार्यक्रम का राजधानी में आडिशन

 

काठमाडौं–सावन ६ गते

विश्वकर्मा समुदाय की युवतियों की प्रतिभा बढाने हेतु ८ सेप्टेम्बर में कतार में आयोजित होने वाले मिस विश्वकर्मा इन्टरनेशनल कार्यक्रम के लिए राजधानी में आडिशन लिया गया ।

काठमाडौं के १८ प्रतियोगी और उपत्य से बाहर की ३१ प्रतियोगियों के बीच हुई आडिशन में से १५ युवतियों को चुना गया । भाद्र ३ को इनमें से १० को चुना जाएगा ।

मोनाली इन्टरटेन्मेन्ट द्वारा आयोजित मिस विश्वकर्मा इन्टरनेशल काठमाडौं अडिसन में निर्णायक मिस नेपाल २००५ की सुगारिका केसी, संगीतकार राजु सिंह, कोरियोग्राफर बिजु बहिनी श्रेष्ठ, निर्देशक बिभोर पोख्रेल और मोडल दिवस उप्रेती थे ।

यह भी पढें   जीवन में विश्वास ही प्रेम, प्रार्थना और रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत है : बिमल सर्राफ

नेम क्याफे में आयोजित अडिसन कार्यक्रम में बोलते हुए संयोजक संस्था के अध्यक्ष दिपक बराइली ने कहा कि मिस बिश्वकर्मा इन्टरनेशनल भब्य और सभ्य तरीके से मनाया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वकर्मा समुदाय की युवती में छिपी कला को देश और विदेश में ले जाना है ।
मिस विश्वकर्मा इन्टरनेशल के बिजेता टिभिएस का स्कुटर मिलेगा । प्रतियोगिता को बराह ज्वेलर्स और आईएमई प्रायोजित कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com