संसद बैठक : प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन विधेयक-२०७४ बहुमत से स्वीकृत

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २३ जुलाई ।
व्यवस्थापिका संसद की बैठक ने प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन विधेयक—२०७४ पर विचार विमर्श करने के प्रस्ताव को बहुमत से स्वीकृत किया है । प्रस्ताव को गृहमंत्री जनार्दन शर्मा ने प्रस्तुत किया था ।
विधेयक के ऊपर विचार–विमर्श में कांग्रेस, एमाले, माओवादी केंद्र, नेपाल मजदूर किसान पार्टी लगायत दलों के सांसदों ने चुनाव के दौरान पैसे की लेनदेन लगायत विकृतियों को रोकने की धारण रखने के साथ साथ थ्रेस होल्ड के क्रियान्वयन में सख्ती अपनाने लगायत सुझाव प्रस्तुत किए थे ।

