Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में बन रहा है– विश्व रेकर्ड, १ करोड़ शिवलिंग पूजा की तैयारी

 

काठमांडू, । आगामी कात्तिक २२ गते जनकपुर में एक करोड पार्थिव शिवलिंग–पुजा की तैयारी हो रही है । मानस तथा बोलबम परिवार की सक्रियता में यह कार्यक्रम होने जा रहा है ।

संस्था के अध्यक्ष ललन ठाकुर के अनुसार अभी एक करोड शिवलिंग निर्माण का काम हो रहा है । इसके लिए नेपाल तथा भारत के ७०–७५ गांव के लोग सहभागी हो रहे हैं । ठाकुर ने कहा– ‘एक करोड शिवलिंग पूजन अभी तक विश्व में कई भी नहीं हुआ । यह पहली बार नेपाल में होने जा रहा है । इसलिए सम्पूर्ण हिन्दू भक्तजन कार्यक्रम में सहभागी होकर बेलपत्र एवं पुष्प अर्पण करके अनुग्रहित हो सकते हैं ।’
मानस तथा बोल बम परिवार ने आग्रह किया है कि उक्त कार्यक्रम में सभी हिन्दू भक्तजन सहभागी होकर कार्यक्रम कों सफल बनाने में सहयोग करें । उक्त संस्था ने इससे पहले भी जनकपुर स्थित गोपाल धर्मशाला में ५ लाख और धनुषा के ही गंगुली में ११ लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन कर चुका है । उक्त कार्यक्रम में नेपाल तथा भारत के हजारों भक्तजन सहभागी हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *