रौतहट : गढें में डुबकर ४ बच्चों की मौत बाली घटनाका होगा छानबिन, पीडितों को मिलेगी क्षतिपूर्ती

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ९ अगस्त ।
रौतहट के गरुडा नगरपालीका स्थित सडक के किनारे रहें गढे में डुबर ४ बच्चीयों की मौत हुई थी और अब उस घटना की छानबिन कि जारही हैं । ये जानकारी गृहमंत्री जनार्दन शर्मा ने दी ।
संसद कि आज की बैठक में गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि रौतहट घटना के बिषय में छानबिन करने के लिए गृह मंत्रालय शान्ति सुरक्षा महाशाखा प्रमुख दीपक काफले की संयोजकत्व में गठीत ३ सदस्यों टोली कर रही हैं ।
बैठक में गृहमंत्री शर्मा ने कहा की रोतहट घटना के दोषीओं के उपर कडी कार्यवाई करने, पिडीतों को उचित क्षतीपूर्ती देने और आवश्यक सहयोग के लिए सरकार तत्पर हैं ।

