Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कलयुग मास्टरके बायोलॉजी प्रैक्टिकल,पढ़ाते-पढ़ाते लड़कियों के जिस्म पर अश्लील प्रैक्टिकल करने लगते थे मास्टर साहब

 

उर्दू मिडिल स्कूल लोदीपुर के हेड मास्टर अमरेंद्र कुमार घोष सातवीं और आठवीं क्लास में बायोलॉजी पढ़ाया करते थे। बायोलॉजी पढ़ाने के दौरान लड़कियों के जिस्म पर प्रैक्टिकल करते हुए अश्लील हरकत और छेड़छाड़

पटना। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला बिहार के भागलपुर जिले में सामने आया है। जहां शिक्षक के द्वारा किताब पढ़ाते-पढ़ाते लड़कियों के जिस्म पर अश्लील प्रैक्टिकल शुरू हो जाया करता था। लड़कियों के द्वारा जब इस बात का विरोध किया जाता तो अपनी ड्यूटी बताकर उसे बहला देते, उनका कहना था कि पढ़ाने के साथ-साथ प्रेक्टिकल कर दिखाने से बच्चे अच्छी तरह समझ जाते हैं।

देखते-देखते कई महीने बीत गए मास्टर की आदत में कोई भी सुधार नहीं आया। जिसके बाद लड़कियों ने अपने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी और मास्टर के द्वारा किए जा रहे अश्लील छेड़छाड़ के बारे में बताया। जिसे सुनने के बाद गांव वाले उग्र हो गए और स्कूल पहुंचकर मास्टर की धुनाई कर दी। फिर मामले की सूचना नजदीकी थाने को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने मास्टर को लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक बिहार के भागलपुर जिले के उर्दू मिडिल स्कूल लोदीपुर के हेड मास्टर अमरेंद्र कुमार घोष सातवीं और आठवीं क्लास में बायोलॉजी पढ़ाया करते थे। बायोलॉजी पढ़ाने के दौरान लड़कियों के जिस्म पर प्रैक्टिकल करते हुए अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करते थे। छात्राओं के घर पर सूचना देने के बाद गांव के लगभग 200 लोगों ने स्कूल पहुंचकर मास्टर पर लात-जूते की बरसात कर दी।

काफी मशक्कत के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया और आक्रोशित गांव वालों को शांत कराया गया। फिर हेड मास्टर को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई जहां उससे पूछताछ कर छात्रा के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर FIR दर्ज किया गया।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले हेड मास्टर को स्कूल से निलंबित करते हुए मामले की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई गई। तो दूसरी तरफ हेड मास्टर अपने ऊपर लगे हुए आरोप के बारे में बताते हुए कहने लगे कि हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। सिर्फ बायोलॉजी के रिप्रोडक्शन चैप्टर पढ़ाया था जिसे छात्राओं ने गलत समझ लिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए लोदीपुर के थाना अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि छात्राओं के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर हेड मास्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed