Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सबका साथ और सबका विकास देखना चाहता है : सुषमा स्वराज

 
काठमांडू, भारतीय विदेशमंत्री माननीया सुषमा स्वराज नेपाल बिमस्टेक के लिए नेपाल आई हुई हैं । भारत के ७०वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज नेपाल अवस्थित भारतीय दूतावास ने एक कार्यक्रम आयाजित किया जिसमें राजनीतिक व्यक्तित्व और प्रायः सभी क्षेत्रों से आबद्ध गणमान्य व्यक्तित्व की उपस्थिति थी । नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा, पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहाल प्रचण्ड और प्रायः सभी मंत्रीगण और सभी मुख्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सादर उपस्थिति थी । नेपाल भारत के अटूट रिश्तों की याद दिलाती एक डाक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई । भारतीय विदेश मंत्री सुषमा जी ने नेपाल भारत के रिश्ते की प्रगाढता के साथ ही भारत की स्वतंत्रता के बाद की उपलब्धियों पर अपने विचार रखे साथ ही प्रधानमंत्री देउवा ने भारत की आजादी में नेपाल के राजनीतिज्ञों एवं यहाँ की जनता के योगदान की बातों को रखा । श्रीमती स्वराज ने कहा कि भारत सबका साथ और सबका विकास देखना चाहता है । भारत अपने विकास के साथ ही अपने पडोसियों की खुशी और विकास देखना चाहता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com