वो मेट्रो में घुसा और अचानक मेरी शर्ट में हाथ डाल दिया -मॉडल जेसिका
हाथ जेसिका ने फेसबुक पर लिखा है कि जैसे मेट्रो का दरवाजा खुला एक शख्स अंदर आया और आनन-फानन में उसने मेरी शर्ट के अंदर हाथ डाल दी। वो मेरे स्तनों को गलत तरीके से
ऑस्ट्रेलिया की जानी-मानी मॉडल जेसिका ले ने अपने साथ हुई एक असामान्य घटना को साझा किया है। जेसिका ने बताया है कि उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई मेट्रो (सब-वे) में छेड़खानी हुई थी और उन्हें इस बात पर अफसोस है कि वो उस पल कुछ कर नहीं पाईं। जेसिका ने घटना का जिक्र अपने फेसबुक पेज पर किया है जो इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में सुर्खियां बनी हुई हैं। तो आईए आपको विस्तार से बताते हैं कि क्या हुआ था जेसिका के साथ और फेसबुक पर क्या लिखा है उन्होंने।
एक अजनबी शख्स ने डाल दिया शर्ट के अंदर
हाथ जेसिका ने फेसबुक पर लिखा है कि जैसे मेट्रो का दरवाजा खुला एक शख्स अंदर आया और आनन-फानन में उसने मेरी शर्ट के अंदर हाथ डाल दी। वो मेरे स्तनों को गलत तरीके से टच कर रहा था। जेसिका ने आगे लिखा कि ‘ इससे भी हैरान करने वाली बात ये थी कि मैं इस पर कुछ कह नहीं पाई। जेसिका ने लिखा कि मैं कोई विवाद खड़ा करना नहीं चाहती थी इसलिए मैंने उसपर ध्यान ही नहीं दिया।
मेरा गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ
जेसिका ने फेसबुक पर लिखा है कि ‘ हमें (लड़कियों को) बचपन से ही यही सिखाया जाता है कि अशिष्ट, गौण, या टफ न बनो क्योंकि इससे कुछ हासिल नहीं होगा। वो लिखती हैं कि लड़कियों के अंदर अच्छा बनने के लिए डाली गई यही बात उन्हें आज मुसिबत में फंसने को मजबूर कर रही हैं।

