Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर काेरिया ने सेना काे युद्ध के लिए तैयार रहने काे कहा

 

१५ अगस्त

 

सियोल, रायटर। उत्तर कोरिया अमेरिकी द्वीप गुआम की ओर मिसाइल दागने से पहले अमेरिका के रुख का इंतजार करेगा। हालांकि उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। किम अपनी सेना के उच्चाधिकारियों संग मिसाइल लांचिंग संबंधी योजना पर बात कर चुके हैं। किम जोंग को लगभग दो सप्ताह बाद सेना कमान का निरीक्षण करते सार्वजनिक रूप से देखा गया।

वह सेना अधिकारियों से उस मैप को समझ रहे थे जिसमें उन चार मिसाइलों की दिशा तय की गई है जो उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के पास से प्रक्षेपित होने के बाद जापान के इलाकों को पार करते हुए गुआम के नजदीक समंदर में गिरेंगे। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार किम जोंग उन ने कल काफी देर तक मिसाइल प्रक्षेपण की योजना के बारे में जाना। किम ने संकेत दिया कि वह अमेरिका-प्रशांत क्षेत्र की ओर मिसाइलों के परीक्षण की योजना को फिलहाल स्थगित रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अमेरिकियों के मूर्खतापूर्ण बर्ताव को अभी और देखेंगे। अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने अपने गले में खुद फंदा डाला है।

यह भी पढें   कोप-31 से पहले नेपाल की तैयारी तेज, जलवायु न्याय और वित्त पर रहेगा जोर

केसीएनए ने किम के हवाले से कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में संघर्ष रोकने और तनाव खत्म करने के लिए जरूरी है कि अमेरिका पहले उचित विकल्प तैयार करे। अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु हथियार लाकर उकसावे की कार्रवाई की थी। किम जोंग ने अमेरिका से कहा कि वह उत्तर कोरिया को उकसाने वाली धूर्त हरकतें तुरंत बंद करे। वह उत्तर कोरिया को और ज्यादा उत्तेजित न करे। दूसरी ओर अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया ने गुआम की ओर मिसाइलें दागीं तो अमेरिका की सेना को इसका तुरंत पता चल जाएगा और वह इन्हें मार गिराएगी। हम अपने देश को हमले को बचाएंगे। अमेरिकी सेना इसे युद्ध की तरह लेगी। वहीं कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप से बात की। एबे ने कहा कि उत्तर कोरिया को मिसाइल प्रक्षेपित करने से रोकने के लिए जापान दुनिया के दूसरे देशों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

यह भी पढें   तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कम से कम 16 लोगों की मौत; सैकड़ों मकान ध्वस्त

दक्षिण कोरिया ने कहा, किसी कीमत पर नहीं होने देंगे जंग

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने उत्तर कोरिया से युद्ध को हर हाल में टालने की बात कही है। मून जे के अनुसार चाहे कितने भी उतार-चढ़ाव आएं, हम इस मसले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com