ब्राईटल्याण्ड युवा पुरस्कार २०१७ युवा हेमन्तराज काफ्ले को
नेपालगन्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल, २०७४ भाद्र २ गते ।

बाँके जिला के नेपालगन्ज में हरेक वर्ष अन्तराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रदान होने वाली बास÷ब्राईटल्याण्ड युवा पुरस्कार २०१७ सिर्जनशील युवा हेमन्तराज काफ्ले को श्रावण ३१ गते मगंलवार एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया ।
शान्ति और समृद्धि में युवा मुल नारों के साथ बास नेपालगन्ज और ब्राईटल्याण्ड स्कूल के संयुक्त आयोजन में तथा युथ सेन्टर नेपालगन्ज की सहकार्य में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि तथा नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका के प्रमुख डा. धवलशम्सेर राणा ने कहा जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा को सम्मान करना यह कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक बनने की उत्प्रेरित करता है । उन्हों ने कहा भ्रष्टाचारी जब जेल से बाहर निकलते है तो उन को फूल माला लगाते है । युवाओं को सकारात्मक कार्य में जुटने के लिये ऐसा कार्यक्रम उत्साहित करता है ।

उन्होंने कहा नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका ने युवा सशक्तिकरण और सुशासन प्रबद्र्धन के लिये रहने की प्रतिबद्धता की है । कार्यक्रम में बोलते हुये । जिला युवा समिति बा“के के प्रमुख राम सुरेश यादव ने युवा क्षेत्र में काम करनेवाली संस्थाए“ के रुप में स्थापित होने में सफल है और बास ने युवाओं को सकारात्मक सोच दिया है ।
कार्यक्रम में गैर सरकारी संस्था महासंघ की केन्द्रीय सदस्य नेत्रकला शाही, बास के सल्लाहकार रुद्र प्रसाद तिमिल्सिना, स्थानीय शान्ति समिति के पूर्ब संयोजक तेज बिक्रमशाह, यूएनडिपी के प्रमुख सतिश पाण्डेय, जिला युवा क्लब संजाल बा“के के अध्यक्ष आषिस वर्मा, प्याब्सन बा“के के पूर्व अध्यक्ष खड्ग बहादुर बोहरा लगायत लोगों ने मन्तव्य ब्यक्त किया था ।
सम्मान ग्रहण के बाद बोलते हुये सम्मानित युवा नेपालगन्ज – बसपार्क स्थित समावेशी इग्लिश स्कूल नेपालगन्ज के प्रिन्सिपल हेमन्तराज काफ्ले ने कहा निस्वार्थ रुप में किया कार्य का प्रतिफल हासिल हुआ है । उन्होंने कहा बास ने मुझे जो दिया सम्मान दिया है उसने सामाजिक कार्य करने में हौसला प्रदान किया है । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डा.धवलशम्सेर राणा ने सम्मानित यूवा हेमन्तराज काफ्ले को दोसल्ला ओढाकर सम्मानपत्र, ट्रफी और नगद १२ हजार रुपैया की चेक हस्तान्तरण किया था ।
कार्यक्रम में बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने युवा पुरस्कार की बारे में जानकारी तथा युवा पुरस्कार २०१७ की घोषणा किया था । बास के उपनिर्देशक हेमेराजभट्ट ने संचालन किया कार्यक्रम में स्वागत तथा उद्धेश्य पर प्रकाश डाला बास के अध्यक्ष मन भण्डारी ने किया था । सम्मानपूर्व सम्मानित युवा हेमन्तराज काफ्ले ने सामाजिक क्षेत्र में किया कार्य कार्य सहित की श्रब्य दृष्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में ८० अधिक सहभागिता रही थी ।


