Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीज प्रतियोगिता में ५० को पीछे करके सुचिना बनी भिजन आईडल

 

नेपालगन्ज÷(बाके) पवन जायसवाल, २०७४ भादौं ५गते ।


भिजन टेलिभिजन नेपालगन्जद्वारा आयोजन किया गया नेपाल आभूषण भण्डार भिजन टेलिभिजन एकल तीज नृत्य प्रतियोगिता की बिजेता नेपालगन्ज की सुचिना राना बनी भिजन आईडल ।
शुक्रवार से ही शुरु हुआ नेपाल आभुषण भण्डार भिजन टेलिभिजन एकल तीज नृत्य प्रतियोगिता में ५० से अधिक प्रतिष्पर्धियों को पीछे करते हुये सुचिना राना प्रथम बनी है ।


प्रथम हुई सुचिना राना को नगद ५० हजार रुपैया दिया गया है । प्रतियोगिता में खजुरा की संप्रिया खड्का द्धितीय, मनिकापुर की अञ्जु गुरुंग तृतीय और खजुरा की समिक्षा थापा और करिमा गुरुंग सान्त्वना हुई है । द्वितीय हुई संप्रिया खड्का को नगद ३० हजार रुपैया, तृतीय हुई खजुरा की समिक्षा थापा को २० हजार रुपैया और सान्त्वना हुई करिमा गुरु◊ को रु.१० हजार रुपैया दिया गया है ।
शुक्रवार और शनिवार को अडिसन से छनौट हुई २२ लोग कलाकारों की बीच में आईतवार को फाईनल प्रतिष्पर्धा किया गया था । प्रतियोगिता की बाद हुआ समापन समारोह में बोलते हुये प्रतियोगिता की प्रमुख अतिथि नेपालगन्ज उपमहानगरपालकिा की उप प्रमुख उमा थापा मगर ने कही इस प्रकार की प्रतियोगिता से कलाकारों उर्जा थपने कीसाथ साथ प्रतिभावान कलाकारों को उजागर करने की बात बतायी । कला सँ“स्कृति की क्षेत्र में भिजन टेलिभिजन ने महत्वपूर्ण भुमिका निर्बाह की है बताते हुये कला और सँ“स्कृति कीसाथ साथ आम जनता की पक्ष में समाचार तथा कार्यक्रम प्रसारण के लिये सुझाव दिया । समापन समारोह में नेपाल आभूषण भण्डार के जमील अहमद जसगढ, लिटिल हंगर के पियुस गुप्ता, कुमार एण्ड ब्रदर्श की उपकार टण्डन भिजन सामुदायिक सञ्चार सहकारी संस्था लिमिटेडक के अध्यक्ष प्रहलाद बहादुर कार्की किनहट प्रा.लि.के प्रबन्ध निर्देशक संजय सिंह, कैलपाल एकेडेमी की रेवती सिंह लगायत लोगों ने पुरुस्कार तथा प्रमाणपत्र बितरण किया था । कार्यक्रम को भिजन टेलिभिजन और रेडियो सदभाब ने प्रत्यक्ष प्रसारण किया था ।

यह भी पढें   राष्ट्रवाद, मधेश, सुगौली संधि और बालेन विवाद : राकेश मिश्रा के तर्कों का विश्लेषण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *