Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा ने गैरखाद्य राहत सामग्री वितरण किया

 


नेपालगन्ज , (बाके) पवन जायसवाल, २०७४ भाद्र ७ गते ।
बाके जिला की राप्तीसोनारी १ नं. वडा खासकुश्मा के बाढ प्रभावितों को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा ने गैरखाद्य राहत सामग्री भाद्र ६ मंगलवार को वितरण किया है ।
दूसरा चरण के राहत वितरण कार्यक्रम नेपाल रेडक्रस सोसाइटी कुसुम उपशाखा से नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा, राप्तीसोनारी गावपालिका के अध्यक्ष लाहुराम थारु, नेपाल रेडक्रस सोसाइटीे बाके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना और वडा अध्यक्ष चन्द्रबहादुर वली ने संयुक्त रुप में पूर्ण घर नष्ट हुये परिवारों को हस्तान्तरण करके शुभारम्भ किया ।
राप्तीसोनारी गाउपालिका के अध्यक्ष लाहुराम थारु ने इस क्षेत्र में बाढ से ज्यादा जनधन की क्षति हुइै है बताते हुये प्रभावित परिवारों को गापालिका लगायत सरोकारवालें निकाय ने राहत उपलब्ध करा रहें है और थप राहत के लिये उपर की निकाय में समन्वय हो रही है उल्लेख किया ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने बाढ से प्रभावित समुदाय को नेपाल प्रहरी, गा“उपालिका और नेपाल रेडक्रसका प्रतिनिधियों ने विस्तृत सर्वेक्षण कर रहें है इस अवस्था में हाल खासकुश्मा की सर्वेक्षण सम्पन्न हुई है तो रेडक्रस की राहत सेवा यहँ“ से प्रारम्भ हुई है बताया ।
४१ घरपरिवारों को वितरण किया गया राहत सामग्रियों में प्रतिपरिवारों को त्रिपाल १, कम्बल २, बर्तन सेट १, छीट कपडा, पाप्लीन, पैन्ट, सर्ट कपडा, लेडिज धोती, मर्दना धोती, बाल्टी ढक्कन करके रु ७ हजार ५ सौ की दर से ३ लाख ७५ हजार बराबर की राहत सामग्री वितरण किया गया ।
राहत वितरण कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा, बाके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना, राप्तीसोनारी गाव“पालिका अध्यक्ष लाहुराम थारु, वडा अध्यक्ष चन्द्रबहादुर वली, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी हव कार्यालय के क्षेत्रीय कार्यक्रम संयोजक दोलखबहादुर डा“गी, सेभ द चिल्ड्रेन के रोशन जोशी, राजनीतिक दल नेपाल रेडक्रस सोसाइटी कुसुम उपशाखा कार्यसमिति की पदाधिकारी, सदस्य, स्वयंसेवक और प्रभावित परिवारों की उपस्थिति रही थी नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के शाखा के प्रहलाद बिश्वकर्मा ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: मधेश के 162 लोग अब भी लापता, रो रो के परेशान हैं परिवारजन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com