Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी के नागरिक समाज ने बाढ़ पीड़ित के लिये प्राधिकरण निर्माण की मांग की

 
  भाद्र ५ जलेश्वर | बाढ़ से पीड़ित लोगों ज स्थाई रहने की जगह के लिए महोत्तरी के नागरिक समाज ने सरकार से अधिकार प्राप्त प्राधिकरण निर्माण की मांग की है ।सकरात्मक विकास के लिये नागरिक समाज महोत्तरी ने प्राधिकरण गठन की मांग के साथ जलेश्वर में रैली निकाली है । समाज के अगुवा राम आधार ने कहा कि भूकंप पीड़ित के लिये जैसे प्राधिकरण के निर्माण किया गया है वेसे ही मधेस के बाद पीड़ित के पुनर्स्थापना के लिये प्राधिकरण ही एक मात्र विकल्प है ।पीड़ितों को चूड़ा, मुढ़ी , चाऊ चाऊ और दालमोट त्रिपाल बांट कर समस्या का समाधान नही हो सकता ।बल्कि प्राधिकरण बना कर सरकार को पीड़ितों के लिये व्यवस्था मिलना चाहिए ।सकारात्मक विकास के लिये नागरिक समाज महोत्तरी के संयोजक राज किशोर झा के नेतृत्व में स्थानिय समाज के अगुआ, समाजसेवी, संचारकर्मी,और अधिकार कर्मी की सहभागिता में रैली निकाली गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *