तीज के कारण सोने की मांग में वृद्धि
तीज के कारण सोने की मांग में वृद्धि
भाद्र ६ ,काठमान्डू
तीज नजदीक आने के कारण सोने के मूल्य के साथ् साथ् मांग में वृद्धि हो गई हैं । नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ ने कहा कि फिलहाल प्रति दिन ३५ केजी के लगभग में सोने का कारोबार हो रहा है । उनके अनुसार कुछ दिन पहले तक लगभग २० केजी सोने का व्यापार हो रहा था लेकिन अभी ३५ केजी पहुँच गया हैं । सोने की मांग बाजार में प्रति दिन ३५ केजी होने पर भी आपूर्ति २० केजी ही हैं । पर्व के समय बैंकों ने प्रति दिन २० केजी तक ही सोने उपलव्ध करबा रहे हैं ।
महासंघ कहते है कि व्यवसायियों द्वारा पहले तैयार बनाकर रखा गया नया- नया डिजाइन का गहना से ही अभी तक मांग के कुछ हिस्से पूरे हाे रहे हैं । तीज के कारण फिलहाल रेडिमेड गहनाें की बहुत ही ज्यादा बिक्री हो रही हैं । व्यवसायियों ने पहले ही खरीद कर रखे सोने की रिफाइन द्वारा तैयार की गई गहने अभी बिक्रि कर रहे हैं, जिसके कारण मांग और आपूर्ति के बीच सन्तुलन रहने की जानकारी नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ ने दी हैं ।


