Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जब श्रीलंका में धोनी में घुस गई कुंभकर्ण की आत्मा !!!

 

कुंभकर्ण की नींद के असर से शायद आज भी श्रीलंका की आवोहवा प्रभावित है। तभी तो दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खूब शोर-शराबे के बीच माही मैदान पर ही सो गए। धोनी के इस तरह नींद लेने से यह कयास लगाना बनता है कि क्या पता उनके भीतर कुंभकर्ण की आत्मा घुस गई हो! 

लेकिन ऐसा जरूरी भी नहीं है, और भी कारण हो सकते हैं।

जब रविवार को पल्लेकल में भारत और श्रीलंका बीच खेले जा रहे मैच के दौरान मेजबान दर्शकों के मैदान पर बोतलें फेंकने से मैच रुका तो धोनी मौका ताड़ गए और मैदान पर ही सो गए। कमेंटेटर भी कह रहे थे कि ऐसा केवल धोनी ही कर सकते हैं।

धोनी दरअसल जानते थे कि ये श्रीलंका के दर्शक हैं, जल्दी संभलने वाले नहीं, बवाल लंबा चलेगा, इसलिए एक नींद ही मार लो। फिर क्या पूरा प्रबंधन जहां दर्शकों को शांत करने के लिए लगा रहा और बाकी खिलाड़ी और अंपायर मैच शुरू किए जाने के ग्रीन सिग्नल का इंतजार करने लगे, धोनी ने मैदान की हरी-हरी घास को ही बिस्तर बना लिया और आसमान ओढ़ लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com