Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश में चल रही हादसों की रेल : नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्‍सप्रेस के इंजन समेत 9 डिब्बे पटरी से उतरे

 

नागपुर.मधुरेश*–देश में रेल हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की सुबह महाराष्ट्र राज्य के आसनगांव और टिटवाला के पास नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्‍सप्रेस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है। ट्रेन के 9 डिब्बे पटरी से उतरे गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। आसपास के लोग पहुंचकर प्रशासन की मदद कर रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हालांकि अभी तक इस रेल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दुरंतो एक्‍सप्रेस सुबह लगभग 6 बजकर 40 मिनट पर पटरी से उतर गयी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ज्‍यादातर लोग नींद में थे। हादसा आसनगांव और टिटवाल के बीच हुआ, जिसमें इंजन और पांच डिब्‍बे पटरी से उतर गए। हादसे की वजह से इस रूट की लगभग सभी ट्रेनें प्रभावित होंगी। लोकल ट्रेनों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
हेल्पलाइन नंबर जारीः इस हादसे के बाद सेंट्रल रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं- CSMT- 22694040, ठाणे- 25334840, कल्याण- 2311499, दादर- 24114836
रेलवे के मुताबिक शुरुआती जांच में पाया गया है कि लैंडस्लाइड की वजह से यह दुर्घटना हुई है । इलाके में भारी बारिश के चलते ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई। दूरंतो एक्सप्रेस के जो डिब्बे पटरी से उतरे हैं, उनमें A1, A2, A3 और अन्य कोच शामिल हैं। दुर्घटना के बाद कल्याण से मुंबई के बीच का रेल रूट तीन से चार घंटे तक बाधित हो गया।
मध्‍य रेलवे ने बताया है कि हादसे का शिकार हुई नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्‍सप्रेस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे के वरिष्‍ठ अधिकारी घटना स्‍टल पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना स्‍थल पर डॉक्‍टरों की टीम भी पहुंच गई है। लोगों को ट्रेन से निकालकर बसों में उनके गंतव्‍य स्‍थानों पर भेजने की व्‍यवस्‍था की जा रही है। एक माह के अंदर देश में यह तीसरी रेल दुर्घटना है। न जाने रेलवे हाल में हुए इन हादसों से कब सबक लेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *