Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्‍या करें जब भूल जाएं गर्भनिरोधक गोली लेना ?

 

जब आप गर्भ निरोधक गोली लेना भूल ही जाती हैं या फिर आपकी व्‍यस्‍त दिनचर्या के कारण आपको समय ही नहीं मिल पाता। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि एक दिन गर्भ निरोधक गोली ना लेने से क्‍या होता है ? आइए स्‍त्री रोग विशेषज्ञ और गायनेकोलॉजिस्‍ट से जानते हैं कि एक दिन गर्भ निरोधक गोली नहीं लेने से इसका शरीर पर क्‍या प्रभाव पड़ता है।

कॉम्‍बिनेशन पिल लेना भूलने पर क्‍या होता है ? कॉम्‍बिनेशन पिल एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्‍ट्रॉन से बनी होती है जोकि हार्मोंस में मासिक अस्थिरता को रोकती है जिससे गर्भ ठहरता नहीं है। हालांकि, इन दवाओं को इस तरह बनाया गया है कि ये सिर्फ 24 घंटों तक ही असर करती हैं। तो अगर आप एक भी दिन कॉम्‍बिनेशन पिल लेना भूल जाती हैं तो आपका सामान्‍य स्‍तर से हार्मोन लेवल नीचे गिर जाता है और इस दौरान सेक्‍स करने पर गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। सामान्‍य हार्मोनल बदलावा के कारण आपको सिरदर्द, मितली या रात के समय रक्‍तस्राव की समस्‍या हो सकती है।

क्‍या करें जब भूल जाएं कॉम्‍बिनेशन पिल लेना ?
जैसे ही आपको याद आए कि आप पिल लेना भूल गईं हैं तो तुरंत ही बिना कोई देर किए पिल का सेवन करें। अगर दूसरी पिल लेने का भी समय हो गया है तो आप दोनों दिनों की पिल्‍स एकसाथ ले सकती हैं। अगर आप एक दिन से ज्‍यादा पिल लेना नहीं भूली हें तो आपको किसी और गर्भनिरोधक तरीके को अपनाने की जरूरत नहीं है। अगर आप दो दिनों की पिल्‍स लेना भूल र्गं हैं तो आपको अगले दो दिन तक दो पिल्‍स खानी पड़ेंगीं और अगले सात दिनों तक गर्भनिरोधक का इस्‍तेमाल करना पड़ेगा।

प्रोजेस्‍ट्रॉन ओनली पिल्‍स सिर्फ 12 घंटे तक काम करती हैं और हर दिन 12 घंटे के अंतराल में आपको पिल दोबारा लेनी पड़ती है। अगर आप प्रोजेस्‍ट्रॉन ओनली पिल लेना भूल गईं हैं तो जितना जल्‍दी हो सके इसे लेना शुरु करें। नया पैक शुरु करने में भी देरी ना करें।

source:oneindia

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *