Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्‍या होता है सेफ पीरियड(सुरक्षित समय), क्‍या इन दिनों से*स करने से प्रेगनेंसी टाली जा सकती हैं?

pregnancy-safe
 

आपके मासिक चक्र का समय पीरियड होने के पहले दिन से लेकर अगले मासिक चक्र के शुरू होने के पहले दिन तक का होता है। अगर आपका मासिक चक्र 28 दिनों का है तो सेफ डे 1 से 7 दिन तक और 19वें दिन से लेकर अगले चक्र के शुरू होने तक रहता है।
pregnancy-safe



Loading…

‘सुरक्षित समय या अवधि’ का मतलब यह होता है किं जब पुरूष और स्त्री सेक्स का आनंद उठाते हैं उस समय महिला के गर्भवती होने की संभावना कम होती है। वैज्ञानिक रूप से कहे तो यह सुरक्षित अवधि मासिक धर्मी समय (पिरीअड) के पहले से सांतवे दिन तक होता है और 19वें दिन से अगले चक्र के शुरू होने तक रहता है।


सामान्यतः महिलाओं का मासिक धर्म चक्र 28 दिनों का होता है। 8 से लेकर 19 दिनों के बीच यदि  असुरक्षित संभोग हुआ तो गर्भधारण करने की पूरी संभावना होती है क्योंकि उस अवधि में प्रजनन क्षमता बहुत क्रियाशील होती है।


लेकिन ‘सुरक्षित अवधि’ के दौरान असुरक्षित संभोग करने से गर्भधारण करने की संभावना तब भी बनी रहती है। बहुत महिलाओं का अनियमित मासिक धर्म चक्र होता है । महिलाओं के शरीर विज्ञान के अनुसार चक्र का समय अलग-अलग होता है। इसलिए ‘सुरक्षित अवधि’ की बात तो सच है मगर इसके बारे में सही ज्ञान शायद ही किसी को है। इसलिए अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए कॉन्डोम (गर्भनिरोधक आवरण) या गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल करना ही सुरक्षित विकल्प होता है।


About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *