आपके पति क राशि क्या है ?इन 3 राशियों के पुरुष बनते हैं “बेस्ट हस्बैंड”, कहलाते हैं पत्नी के दिल के राजकुमार
अपने लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर चुनना शायद दुनिया का सबसे कठिन काम होगा, क्योंकि हम कितनी ही संभलकर क्यों ना चलें, कितनी ही प्लानिंग क्यों ना करे लें, लेकिन हमारे द्वारा चुना गया पार्टनर सबसे बेस्ट है, यह कहना मुश्किल होता है। प्यार में आकर भले ही हम उन्हें सर्वश्रेष्ठ जीवनसाथी होने का खिताब दे दें, लेकिन कमियां फिर भी होती ही हैं।
मकर राशि
मकर राशि के पुरुष बेस्ट हस्बैंड कहलाने की रेस में शामिल हैं। जी हां… इस राशि के पतियों से उनकी पत्नियां हमेशा ही संतुष्ट रहती हैं और इस खुशी का सबसे बड़ा कारण है इनका स्वभाव। जो इन्हें अपनी पत्नी के लिए हमेशा वफादारी करते रहने के लिए प्रेरित करता है।
लेकिन जरा ठहरिये, मकर राशि के व्यक्ति का केवल स्वभाव ही नहीं बल्कि इनकी लुक्स भी महिलाओं को इनकी ओर आकर्षित करती हैं। इनकी स्मार्ट लुक, बोलने का आकर्षक अंदाज और हमेशा सकारात्मक व्यवहार करना इन्हें बेस्ट हस्बैंड बनाता है। और सबसे अच्छी बात तो यह है कि इनका यह अंदाज जीवन भर ऐसा ही रहता है, ये कभी किसी के लिए बदलते नहीं हैं।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सिंह राशि एक ऐसा राशि चिह्न है जिसके भीतर आने वाले पुरुष, महिला, बच्चे-बूढ़े सभी बेहद आकर्षक माने जाते हैं। इनकी ना केवल लुक्स बल्कि इनके चेहरे का रौब भी लोगों को इनकी ओर खींचता चला जाता है।लेकिन बात जब बेस्ट हस्बैंड बनने की आती है, तो इसमें भी ये पीछे नहीं हैं। एक ज्योतिष अध्ययन के अनुसार सिंह राशि के व्यक्ति को हमेशा सुंदर पत्नी मिलती है, शायद इसका कारण इनकी बेहतरीन चयन शक्ति ही है।
कन्या राशि
अब बात करते हैं उस राशि चिह्न की जो शायद हर लड़की के लिए एक “ड्रीम ब्वॉय” है यानि कि सपनों का राजकुमार। जी हां… कन्या राशि के पुरुष बेस्ट हस्बैंड बनते हैं और यदि आपके पति का राशि चिह्न कन्या है तो बधाई हो… सबसे भाग्यशाली महिलाओं की श्रेणी में हैं।घर पर खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई, बच्चों का ख्याल रखना और पत्नी को भी खुश रखना, सब आता है इन्हें। दूसरे शब्दों में कहें तो जिस ‘बेस्ट हस्बैंड’ के सपने लड़कियां हमेशा देखती हैं, उसका जीता जागता उदाहरण होते हैं कन्या राशि के पुरुष।
तो यदि आपके ब्वॉयफ्रेंड का राशि चिह्न कन्या है तो बिना सोचे समझे उनसे शादी कर लें, क्योंकि यदि ये हाथ से निकल गए तो बाद में बहुत पछताएंगी आप।