9 साल का लड़का, 19 साल की पत्नी के साथ मनाएगा हनीमून, इंटरनेट दुनियामे मचा हंगामा
इन दिनों सोनी टीवी पर आ रहा सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ ने एक नया मोड़ ले लिया है। 19 साल की दीया (तेजस्वी) अपने 9 साल के पति राजकुमार रतन सिंह (अफान खान) के साथ हनीमून पर जाएंगी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मेकर्स से सवाल किए जा रहे हैं कि आखिर एक 19 साल की लड़की के साथ 9 साल के लड़के का हनीमून दिखाने की क्या जरूरत है। इतना ही नहीं, लोगों ने मेकर्स को शर्म करने की बात भी कही है।
शो के आने वाले एपिसोड्स में दीया और रतन का हनीमून दिखाया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीक्वेंस की शूटिंग किये गए हैं। लंदन में दोनों का हनीमून होगा। शो की कहानी इसके प्रोमो रिलीज के साथ ही विवाद में आ गई है। दरअसल, प्रोमो में रतन और दीया की शादी दिखाई गई थी। इसे लेकर कई लोगों ने ऑब्जेक्शन उठाया था। 
पहले भी हो चुका विवाद इस शो की कहानी को लेकर काफी विवाद सामने आए थे। इसे बाल-विवाह को बढ़ावा देने वाला और काफी घटिया बताया गया था। अब शादी के बाद हनीमून ने फिर इसे विवादों में धकेल दिया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं और निर्माताओं को शर्म करने को कहा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर बहस शुरू हुई कि ऐसे सीरियल्स बाल विवाह को बढ़ावा दे सकते हैं। इसके बावजूद शो के मेकर्स इसे नया कांसेप्ट बताकर टेलीकास्ट कर रहे हैं। वहीं, एक्टर करण वाही ने भी शो के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठाये हैं। लेकिन, उलटा उन्हें की नसीहत दे दी गई कि इंडस्ट्री में रहकर उन्हें सीरियल्स के कांसेप्ट पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।
दरअसल, कहानी इस प्रकार है नामी-गिरामी खानदान के रतन के माता-पिता की मौत एक हादसे में हो जाती है। हादसे से पहले वो दीया से अपने बेटे की जिम्मेदारी उठाने के लिए कहते हैं। क्योंकि रतन का अब इस दुनिया में ख्याल रखने वाला कोई नहीं बचा था, इसलिए 19 वर्षीय दीया रतन का ख्याल रखने के लिए राजी हो जाती है।
रतन के पिता के कहने पर दीया, रतन से शादी करने के लिए मान भी जाती है। शो के प्रोमो में जहां एक झलक में रतन को दीया की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाया गया है, वहीं दूसरी झलक में दीया रतन को देखकर करवा चौथ का व्रत तोड़ती है। लेकिन, इस छोटे बच्चे के साथ हनीमून ये किसी ने भी एक्सेप्ट नहीं किया था।

