अचारसंहिता उलंघन और निषेध की राजनीति करनेंबालें विरुद्ध शून्य सहनशिलता नीति अपनाएँगें : आयुक्त यादव

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ सितंबर ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डा. अयोधीप्रसाद यादव ने कहा कि निर्वाचन आचार संहिता उल्लंघन और निषेध की राजनीति करनेवालों के विरुद्ध आयोग शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगा ।
प्रदेश नम्बर २ के आठ जिलों के १३६ स्थानीय तहों में आश्वीन २ गतें होने जारहें चुनाव के लिए खटाएगए सूक्ष्म अनुगमनकर्ताओं के लिए आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा की चुनाव को स्वच्छ, स्वतन्त्र, और भयरहित बनाने के लिए सभी का सहयोग अपरिहार्य हैं । चुनाव में होसक्नेवालें रुपए की खेल का सूक्ष्म अनुगमन करने का उन्होंने निर्देशन दिया ।

