Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुरमीत का लव चार्जर हनीप्रीत

 

 

 

साध्वियों से दुष्कर्म मामले में जेल जाने के बाद गुरमीत के साथ हनीप्रीत के रिश्ते पर भी खूब बहस छिड़ी है। यू-ट्यूब पर धूम मचाने वाले ‘हाईवे लव चार्जर’ का गाना ‘लव चार्जर’ को हनीप्रीत से जोड़कर देखा जा रहा है। 43 लाख से ज्यादा बार देखे गए इस गाने में सभी की दिलचस्पी इस बात को लेकर है कि आखिर गुरमीत का लव चार्जर कौन है। हालांकि गुरमीत इस गाने को अध्यात्म से जोड़ता है।

 

युवा अनुयायी मानते हैं कि ये गाना उन्हें शक्ति देता है। हालांकि गुरमीत के आलोचकों ने गाने को द्विअर्थी भी करार दिया। उनके मुताबिक यह गाना अपने लव चार्जर के लिए है। गाने के बोल ‘यू आर द लव चार्जर.. सो स्ट्रांग योर पावर लव.. यू आर केयर टेकर, यूअर लव मेक स्पि्रंग ऑफ.. एनी मूवमेंट एनी प्रॉब्लम इन हार्ट कॉल वांट..’ आलोचकों के दावों को और हवा देते हैं।

यह भी पढें   गुठी और कुटी के घरों और झोपड़ियों को हटाने की प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर जनकपुरधाम में विरोध प्रदर्शन

 

साये की तरह साथ रहती थी हनी

डेरा में हनीप्रीत एकमात्र ऐसी शख्स थी जो गुरमीत के सबसे करीब रही। वह उसकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखती थी। गुरुमीत के साथ फिल्में करती थी, गाने लिखती थी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साये की तरह मौजूद रहती थी। यहां तक कि सीबीआइ कोर्ट में पेशी से लेकर रोहतक की सुनारिया जेल तक वह उसके साथ गई।

 

कई साजिशों में शामिल हनी

यह भी पढें   मैथिली गद्य ‘अर्चनाकृत संपूर्ण महाभारत’ का भव्य विमोचन

हनीप्रीत का नाम उन तमाम साजिशों में सामने आ रहा है जिसमें उसे बचाने की कोशिश की गई। उसे अपने साथ जेल में रोकने के लिए राम रहीम ने अफसरों को धमकाया भी। गुरमीत ने स्वीकार किया है कि उसे बीमारी की वजह से एक्यूप्रेसर के लिए हनीप्रीत की जरूरत पड़ती है। वैसे हनीप्रीत को वह अपनी बेटी कहता रहा है। इससे पहले हनीप्रीत के पति ने भी दोनों के रिश्तों पर सवाल उठाया था।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव, नेपाल के कई प्रदेशों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

 

एलबम के बाद धड़ाधड़ फिल्में

राम रहीम का यह सबसे मशहूर गाना ‘हाईवे लव चार्जर’ एलबम का है, जिसे 2014 में रिलीज किया गया था। यह गाना हिट होने के बाद राम रहीम को ग्लैमर का ऐसा चस्का लगा कि उसने फिल्म निर्माण शुरू करते हुए एक के बाद एक लगातार पांच फिल्में बना डालीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com