Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव के लिए सोना की तस्करी

 

काठमांडू, २४ भाद्र । इतिहास देखें तो जब देश में चुनावी माहौल बनता है, उस समय सोना की तस्करी बढ़ जाती है । कुछ दिन पहले पुलिस ने जो ८८ केजी सोना गिरफ्तार किया, उसके पीछे भी चुनाव ही हो सकता है, इस तरह का अनुमान किया जा रहा है । अगर ऐसा है तो उसमें राजनीतिक पार्टी तथा नेताओं का ही हाथ है, इसमे कोई भी शंका नहीं है । आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में सोना की तस्करी संबंधी इतिहास, चुनाव और राजनीतिक दलों का कनेक्सन सम्बन्धी समाचार प्रकाशित किया गया है ।

यह भी पढें   रक्त अभियन्ताको सम्मान की साथ साथ ६३ लोगों ने यिका रक्तदान


जब सरकार ने स्थानीय तह के लिए चुनाव की तिथि घोषणा की, तब काठमांडू में सोना गिरफ्तार की घटना बढ़ने लगा । पौष ७ गते थानकोट से ७ केजी, पौष २१ गते त्रिभूवन विमानस्थल से ३३ केजी, माघ १ गते चमती से १५ केजी, फागुन ८ गते विमानस्थल से १.५ केजी, चैत ७ गते रसुवा से ७ केजी, भाद्र १५ गते काठमांडू से १५ और भाद्र १९ गते ८८ केजी सोना की गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक नेताओं का ही हाथ है, ऐसा अनुमान किया जा रहा है । इतिहास देखे तो इससे पहिले भी चुनाव के समय में सोना की तस्करी ज्यादा होती थी । और उसमें देश के गृहमन्त्री तथा प्रधानमन्त्री तक का नाम जोड़ कर समाचार सार्वजनिक होता था । इस बार भी कहीं ऐसा ही तो नहीं हो रहा है ! यह आशंका किया जा रहा है । लेकिन जितना भी सोना बरामद हो, सिर्फ १० प्रतिशत ही पुलिस के हाथ लग जाती है । यह बात पुलिस अधिकारी भी स्वीकार करते हैं । पुलिस का कहना है कि तस्करी कर नेपाल में लायी गई ९० प्रतिशत सोना तो पुलिस के पक्कड़ से बाहर ही होती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com